राजस्थान में बेची गई 14 साल की नाबालिग वापस अपने घर त्रिपुरा लौटी, करवाया गया था अबॉर्शन

14 साल की नाबालिग लड़की जिसे राजस्थान में बेच दिया गया था वह अब वापस त्रिपुरा अपने घर लौट आई है। त्रिपुरा हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था।

14 year old girl back to home
14 साल की अपहृत नाबालिग लड़की अपने घर पहुंची (istock images) 

अगरतला: त्रिपुरा हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 14 वर्षीय नाबालिग लड़की वापस अपने घर लौट आई है। उसे राजस्थान में बेच दिया गया था। पीड़िता उत्तर त्रिपुरा जिले में उनोकोटि के रताचेरा की रहने वाली थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक लड़की जो कोविड-19 की शिकार थी वह बुधवार शाम को अपनी फैमिली के पास वापस लौट आई है।

उनोकोटि के एसपी ने बताया कि लड़की 14 दिनों तक कैलाशहर में क्वारंटाइन में रहेगी। पीड़िता को काउंसलिंग भी दी जाएगी चूंकि वह 10 महीने की प्रेग्नेंट भी थी। लड़की का इसी महीने अबॉर्शन भी कराया गया।

उसे राजस्थान के झुनझुनु जिले में एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया था। लड़की बाद में उसके हाथ से किसी तरह से बचकर भाग निकली थी।
लड़की की कहानी तब सामने आई जब त्रिपुरा हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और त्रिपुरा सरकार को नोटिस जारी किया।

त्रिपुरा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन एंड नेशनल कमीशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को भी इस बारे में नोटिस जारी किया गया। त्रिपुरा की चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस की एक टीम राजस्थान गई और उस लड़की का सारे पेपरवर्क करवा कर वापस ले आई।

इसके बाद इस मामले को कोर्ट तक ले आया गया। त्रिपुरा कमीशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की चेयरमैन  नीलिमा घोष ने बताया कि अब कोर्ट के अगले आदेश का पालन किया जाएगा।

अगली खबर