Mumbai: मुंबई में 15 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी चपरासी गिरफ्तार

Mumbai: चपरासी ने कथित तौर पर स्कूल परिसर में छात्र को कई बार परेशान किया। अधिकारी ने बताया कि उसने लड़की के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल भी की।

15 year old girl sexual harassment in Mumbai accused peon arrested
नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में चपरासी गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो) 

Mumbai: दक्षिण मुंबई स्थित एक स्कूल परिसर में नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के चपरासी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये अपराध तब सामने आया जब 15 साल की नाबालिग लड़की के माता-पिता ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और उसके स्कूल से संपर्क किया, जहां वह पढ़ती है। 

नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में चपरासी गिरफ्तार

Bhopal Crime: नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर किया रेप, आठ महीने तक किया दुष्कर्म, किशोरी ने दर्ज कराया मामला

5 सितंबर को चपरासी ने लड़की को अकेला पाया और कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तब से उसने स्कूल में आना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्कूल ने बाद में गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Mumbai: दिव्यांग महिला से दरिंदगी, पांच ने किया गैंगरेप! तीन गिरफ्तार

कोर्ट ने आरोपी को 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

चपरासी ने कथित तौर पर स्कूल परिसर में छात्र को कई बार परेशान किया। अधिकारी ने बताया कि उसने लड़की के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल भी की। पुलिस ने आरोपी चपरासी के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
 

अगली खबर