कन्हैयालाल की हत्या पर FB पर किया था पोस्ट, मुंबई में 16 साल की लड़की को जान से मारने की धमकी

पुलिस का कहना है कि यह लड़की दक्षिण मुंबई के गिरगांव की रहने वाली है। लड़की ने इस मामले में वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर गत 28 जून को कन्हैयालाल की हत्या उनकी दुकान में कर दी गई।

16 year old girl in Mumbai gets threat over FB post on kanhaiyalal murder
कन्हैयालाल की हत्या की जांच कर रही है एनआईए। 

मुंबई : उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या पर फेसबुक पोस्ट करने वाली 16 साल की एक लड़की को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह लड़की दक्षिण मुंबई के गिरगांव की रहने वाली है। लड़की ने इस मामले में वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'लड़की ने अपने फेसबुक पेज पर कन्हैयालाल की हत्या के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की को वाट्सएप कॉल पर धमकाया। व्यक्ति ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी।' पुलिस के मुताबिक लड़की की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

28 जून को कन्हैयालाल की हुई हत्या
बता दें कि भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर गत 28 जून को कन्हैयालाल की हत्या उनकी दुकान में कर दी गई। नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में बयान दिया था। इस हत्या मामले में पुलिस ने कन्हैयालाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और गौस को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। रियाज और गौस ने हत्या करने के बाद अपने कबूलनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। कन्हैयालाल की हत्या के करीब एक सप्ताह बाद अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। 

Udaipur Murder Case : उदयपुर में आज क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी NIA, रियाज का एक और मददगार सामने आया 

रियाज ने कानपुर से मंगवाए थे 6 छुरे
रिपोर्टों के मुातबिक उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की जिस दिन हत्या हुई उस दिन दो और लोगों की हत्या होनी थी। आरोपियों ने इसका प्लान बनाया था लेकिन दो लोगों की रेकी नहीं हो पाने पर इनकी हत्या नहीं हो सकी। रियाज ने तालिबानी तरीके से लोगों की हत्या करने के लिए कानपुर से 6 छुरे मंगवाए थे। दो अन्य लोगों की हत्या करने की जिम्मेदारी चार लोगों को सौंपी गई थी।

अगली खबर