महिला ने घायल कुत्ते की मदद के लिए किया फोन, साइबर जालसाज ने खाते से उड़ाए 18 हजार रुपए

Bengaluru cyber fraudster: एक महिला को घायल कुत्ते की मदद के लिए फोन करना भारी पड़ गया। साइबर शातिर ने महिला के खाते से 18 हजार रुपए उड़ा दिए।

cyber
सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- unsplash) 

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लॉकडाउन के चलते हत्या, लूट और रंगदारी मांगने जैसी घटनाओं में कमी आई है। हालांकि, साइबर क्राइम पर अब भी लगाम नहीं लगी है। जालसाज ईएमआई टलवाने और मदद दिलाने का नाम पर लोगों को तगड़ी चपत लगा रहे हैं। साइबर क्राइम की ऐसी ही एख घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चमाराजपेट इलाके में सामने आई है। यहां साइबर जालसाज ने घायल कुत्ते की मदद करने का भरोसा देकर एक महिला के खाते से 18 हजार रुपए उड़ा दिए। महिला ने कुत्ते की मदद के लिए एम्बुलेंस सर्विस को फोन किया था लेकिन वह जालसाज के झांसे में फंस गई।

'कुत्ते के मुंह से खून बह रहा था'

पुलिस ने मामला सामने के बाद धोखाधड़ी और साइबर क्राइम का केस दर्ज कर लिया है। अश्विनी ने पश्चिम सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अश्विन ने शिकायत में कहा कि उसे अपने घर के बाहर एक घायल कुत्ता मिला जिसे उसने चिकित्सा सहायता प्रदान करने का फैसला किया। अश्विनी के मुताबिक, कुत्ते के मुंह से खून बह रहा था और लग रहा था कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई है।

सिर्फ 5 रुपए की डिमांड की

अश्विनी ने कहा, 'मैंने कुत्ते की एम्बुलेंस बुलाने के लिए फोन नंबर की तलाश की। मुझे एक एक मोबाइल नंबर मिला। मैंने फोन डायल किया और एक अजनबी शख्स ने फ्री में एम्बुलेंस सर्विस देने का आश्वासन दिया। उसने मुझे एक लिंक दिया और कहा कि इसपर क्लिक करके सिर्फ 5 रुपए का भुगतना कर दूं। जब मैंने ऐसा किया तो कुछ ही मिनटों में मेरे बैंक खाते से 18,389 रुपए कट गए।'

अगली खबर