Kanpur: शख्स ने काट दी महिला की नाक, जानें दोनों के बीच क्यों हुआ झगड़ा

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स और महिला के बीच उनके काम को लेकर इतनी ज्यादा तेज बहस हो गई कि शख्स ने महिला की नाक ही काट दी।

crime
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने कथित तौर पर धारदार हथियार से एक महिला की नाक काट दी। रेखा के रूप में पहचानी गई महिला का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेखा ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल के कैंटीन संचालक विनोद ने पहले उसे अस्पताल के पास से चाय की दुकान हटाने के लिए कहा और फिर उसके साथ गरमागरम बहस हो गई। इस बीच विनोद ने दावा किया कि रेखा द्वारा चाय की दुकान लगाने के बाद से उसके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जमीन पर धकेल दिया और नीचे दबा दिया। उसने पुलिस को बताया, 'जब मैंने शोर मचाया, तो उसने चाकू उठाया और उसकी नाक काट दी। इसके बाद उसने उसे चाय की दुकान चलाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।'

कल्याणपुर थाना प्रभारी वीर सिंह ने कहा, 'पहली नजर में पता चला कि रेखा और विनोद के बीच किसी तरह की कारोबारी रंजिश को लेकर विवाद था। क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।' 

अगली खबर