Uttar Pradesh: शामली में नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, खाने के साथ नहीं दिया था सलाद

क्राइम
Updated Jun 05, 2021 | 17:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उसे खाने के साथ सलाद नहीं दिया था।

murder
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शामली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की रात के खाने में सलाद नहीं परोसने पर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि घटना के दौरान वह व्यक्ति कथित तौर पर नशे की हालत में था। आरोपी की पहचान मुरली कुमार के रूप में हुई है। 

घटना मंगलवार रात की है जब कुमार शराब के नशे में घर लौटा और रात के खाने में सलाद की मांग की। जब उसकी पत्नी सुदेश देवी सलाद नहीं परोस सकी, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गालियां देना शुरू कर दिया और घर से निकल गया। 

हालांकि, बाद में वह रात में अपने घर लौट आया और जब उसकी पत्नी सो रही थी तो कथित तौर पर उस पर हमला किया। उसने अपने 22 वर्षीय बेटे अजय पर भी हमला किया, जिसका अभी इलाज चल रहा है। 
देवी को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस ने कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने टीओआई को बताया, 'आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे के बीच विवाद हो गया। आरोपी घर से निकला, आधी रात को वापस आया और अपनी पत्नी और बेटे पर हमला किया।' 

अगली खबर