Delhi: कार चला रहे शख्स ने मां-बेटी को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा, दोनों गंभीर रूप से घायल

Delhi Hit and Run Case: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार चला रहे एक शख्स की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

hit and run
प्रतीकात्मक तस्वीर 

राष्ट्रीय राजधानी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में तेज गति की स्विफ्ट डिजायर कार में बेठे व्यक्ति ने एक महिला और उसकी बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िताओं को वाहन ने 50 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटा। पीड़ितों की पहचान उर्मिला (50) और पायल (24) के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कथित आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन इससे पहले कि वे अपराधी को पकड़ पाते, भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोगों को पुलिस से बहस करते देखा गया, जबकि पुलिस ने कथित आरोपी को अपने साथ आने के लिए कहा। इलाके में भारी हंगामा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण लग रही थी। 

अगली खबर