पति की हत्या कर लाश 7 दिन तक बेड में छिपाई, बाद में गंदे नाले में फेंक दिया शव

क्राइम
Updated Feb 04, 2021 | 18:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने 4 साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बेड के बॉक्स में एक सप्ताह तक छिपाकर रखा। बाद में लाश को नाले में फेंक दिया।

dead body
महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है 

नई दिल्ली: हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को पास के नाले में फेंकने से पहले उसे एक सप्ताह तक बेड के बॉक्स में रखा। यह घटना जनवरी में फरीदाबाद शहर में 11-12 जनवरी की रात को हुई। आरोपी ने चार अन्य साथियों के साथ पीड़ित की कथित रूप से पिटाई की। मृतक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। पिटाई के बाद दिनेश का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को सैनिक कॉलोनी में उनके घर के अंदर बेड के बॉक्स में रख दिया।

पति के शव को पहचानने से इंकार किया

एक सप्ताह के बाद जब लाश से बदबू आने लगी, तो आरोपियों ने डबुआ कॉलोनी में एक नाले में उसको फेंक दिया। दिनेश का शव 28 जनवरी को नाले में मिला था। महिला ने शुरू में अपने पति के शव को पहचाने से इनकार कर दिया। अंततः पुलिस की जांच के दौरान पीड़ित के एक दोस्त ने शव की पहचान कर ली, जिसके बाद महिला ने अपराध कबूल कर लिया। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि फरीदाबाद पुलिस उसके चार साथियों की तलाश में है। इन चारों में से एक नितिन नाम का शख्स शामिल है, जो कथित तौर पर उसका प्रेमी है।

शव को नाले में फेंका

चार साथियों में से एक महिला का चाचा भी है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि यह हत्या तब हुई जब महिला ने पाया कि उसका पति उसके प्रेमी नितिन के साथ उसके संबंधों में बाधा बन रहा था और इसी के बाद दिनेश को मारने का फैसला किया गया। एक हफ्ते तक शव के साथ एक ही घर में रहने के बाद नितिन और उसके साथी ने डबुआ नाले में शव को फेंक दिया। नितिन ने कथित रूप से इस काम के लिए अपने दोस्त को 41000 रुपए का भुगतान किया। 

मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया और पीड़ित को पीटने के लिए इस्तेमाल की गई छड़ी को भी जब्त कर लिया। चार साथियों की तलाश चल रही है।

अगली खबर