गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने से नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने दी ये सजा, लड़की की न्यूड फोटोज फेसबुक पर कर दी अपलोड

Andhra Pradesh News: लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप कर लिया तो नाराज लड़के ने उसकी न्यूड तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

AP Police
आंध्र प्रदेश पुलिस  |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति को अपनी गर्लप्रेंड की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद उसने उसकी न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। बताया जाता है कि मामला आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ जिले का है। 

दरअसल लड़की ने अपनी मर्जी से लड़के के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था और उससे ब्रेकअप कर लिया था। ये बात लड़के को रास नहीं आई और उसने उससे बदला लेने का बेहद खतरनाक प्लान बना लिया। उसने फेसबुक पर एक फेक प्रोफाइल बनाई इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड की न्यूड तस्वीरें उस पर अपलोड कर दी। 

लड़के का नाम जगदीश बताया जाता है। उसने जो फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड की थी पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है और आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया है। इस मामले का उदाहरण देते हुए पुलिस ने युवाओं को खासतौर पर आगाह किया है कि वे किसी को भी ऑनलाइन या ऑफलाइन अपनी फोटोज और वीडियो देने से पहले दस बार सोचें और काफी सावधानी बरतें। 

 

अगली खबर