EXCLUSIVE: सलमान खान की हत्या की साजिश पर बड़ा खुलासा, गोली चलने ही वाली थी, शूटर्स का प्लान हो गया फेल

Salman khan murder plan : सलमान खान को मुंबई में उनके घर के बाहर यानी गैलेक्सिया अपार्टमेंट के बाहर की गोली मार देने का प्लान था। सलमान खान हर सुबह साइकलिंग के लिए निकलते है। हत्या करने वालों ने तय किया कि इसी दौरान सलमान खान को गोली मार देंगे। लेकिन इस तरह वे बाल-बाल बचे।

Big disclosure on the conspiracy to kill Salman Khan
लमान खान की हत्या का प्लान का खुलासा 
मुख्य बातें
  • साइकलिंग के दौरान सलमान की हत्या का प्लान था।
  • सलमान के रुकते ही शूट कर देने का प्लान था।
  • शूटर्स ने हॉकी स्टिक में ऑटोमेटिक पिस्टल लगाया था। 

Salman khan murder plan : लोगतंत्र में आज एक बड़ा खुलासा हुआ। खुलासा सलमान खान के बारे में है। खुलासा सलमान की हत्या की साजिश को लेकर है। खुलासा सलमान की हत्या की साजिश के फेल होने को लेकर है। कैसे हत्यारे सलमान खान के बिल्कुल पास पहुंच गये थे। शार्पशूटर सलमान खान पर गोली चलाने वाला ही था लेकिन वो नहीं चला पाया आखिर उस वक्त कौन आ गया सलमान खान को बचाने।

कौन था जो सलमान खान को मारना चाहता था। शूटर किस हथियार से सलमान खान को मारना चाहता था। सलमान खान को किस शहर में मारने का प्लान था। सलमान खान को कब मारने का प्लान था। ये सारा खुलासा हमने किया है लेकिन इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यही है कि सलमान खान बाल बाल बच गये हैं। सलमान खान की मर्डर का प्लान असफल हो गया। सलमान खान को गोली मारने की साजिश थी। सलमान खान पर गोली चलने ही वाली थी तभी पुलिस की वैन आ गई और गोली चलाने वाले वहां से भाग गये। अब आप विस्तार से सुनिये कैसे बचे सलमान खान, सलमान पर ये हमला पिछले महीने होने वाला था यानी सिद्धू मूसावाला की हत्या से पहले ये देश एक बहुत बड़े सदमे से जाने से बच गया।

सलमान खान को मुंबई में उनके घर के बाहर यानी गैलेक्सिया अपार्टमेंट के बाहर की गोली मार देने का प्लान था। सलमान खान हर सुबह साइकलिंग के लिए निकलते है। हत्या करने वालों ने तय किया कि इसी दौरान सलमान खान को गोली मार देंगे। पहले रेकी की गई। सलमान उस दिन सुबह हर रोज की तरह साइकिलिंग के लिए निकले। TIMES NOW नवभारत को मिली EXCLUSIVE जानकारी के मुताबिक शूटर ने हॉकी स्टिक में ऑटोमेटिक पिस्टल लगाई और वो सलमान खान के पास पहुंच गया। शूटर उस हॉकी स्टिक को सलमान की साइकिल के चक्के के बीच फंसाना चाहता था, जिससे सलमान सड़क पर ही गिर जाते और वो उनपर गोलियां चला देता। शूटर गोली चलाने ही वाला था, तभी पुलिस की वैन आ गई और शूटर गोली नहीं चला पाया और सलमान की हत्या का प्लान नाकाम हो गया और इस तरह सलमान खान उस दिन बाल बाल बच गये।

हमारे पास सलमान की हत्या की साजिश की EXCLUSIVE जानकारी है। खुफिया सूत्रों सेTIMES NETWORK के EXECUTIIVE EDITOR निकुंज गर्ग को इससे जुड़ी कई जानकारी मिली है। निकुंज गर्ग हमें ये भी बताएंगे कि कौन आया था सलमान खान पर गोली चलाने, किसने शार्प शूटर को मुंबई भेजा था सलमान खान को मारने, क्यों सलमान खान की मर्डर का प्लान बना था और किस जगह ये प्लान बनाया गया था। 

उससे पहले आपको दो तस्वीरें देखिए जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि किस तरह पंजाब के सिद्धू मुसेवाला से पहले सलमान खान को मारने का प्लान रचा गया लेकिन शुक्र है भगवान का, शुक्र है पुलिस का, शुक्र है सलमान की किस्मत का। शुक्र है सलमान के लाखों चाहने वालों की दुआओं का कि सलमान खान पर गोली नहीं चल पायी और वो बच गये। वर्ना उस दिन सलमान खान को हम खो सकते थे।


 

अगली खबर