चंडीगढ़: ढाई साल के बेटे को मार कर घर से भागी मां, पलंग के अंदर मिला बच्चे का शव

चंडीगढ़ से ममता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े अपने ढ़ाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद पलंग में छुपा दिया और घर से भाग गई।

child body found in bed
पलंग में बंद बच्चे का शव बरामद (Credit: Pixabay)  |  तस्वीर साभार: Representative Image

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से ममता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ के बुरेल स्थित एक घर से सोमवार को पलंग के भीतर से एक ढाई साल के बच्चे का शव मिला है। एक व्यक्ति दशरथ कुमार ने पुलिस को शिकायत में कहा कि जब वह रविवार शाम को काम से लौटा तो घर पर उसे उसकी पत्नी और बेटा दिव्यांशु नहीं मिले। बाद में जब उसने कंबल लेने के लिए पलंग का बक्सा खोला तो वहां उसे अपने बेटे का शव मिला।

दशरथ ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दिव्यांशु के मुंह में एक दस्ताना भरा हुआ था। पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि महिला ने ही अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की फिर उसे पलंग में छुपा दिया। सनसनीखेज मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे कुछ महीने पहले दंपत्ति की एक 6 माह की बेटी की भी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी पुलिस उस मामले से भी इसे जोड़ कर देख रही है।

आरोपी महिला की पहचान रुपा वर्मा के रुप नें हुई है। वह बच्चे को मारने के बाद शनिवार से ही फरार थी। जिसके बाद पति दशरथ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने उसे नए नंबर से फोन कर बताया कि उसका बेटा घर में पलंग में बंद है। जब दशरथ ने पलंग खोल कर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसका बेटा उसमें बेहोश पड़ा था उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

दशरथ की शादी 2016 में हुई थी और 2017 में उसके बेटे दिव्यांशु का जन्म हुआ था। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी रुपा उसके पूरे परिवार को मारना चाहती है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रुपा को उसके रिश्तेदार के घर से दूसरे शहर से बरामद किया गया है। 

अगली खबर