चंडीगढ़: परिवार पर जानलेवा हमला, 3 लोगों की नृशंस हत्या, 1 घायल

चंडीगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई जबकि एक घायल बताया जा रहा है। परिवार पर हमला किसी अज्ञात लोगों ने किया था।

three of a family killed in chandigarh
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या  |  तस्वीर साभार: ANI

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिवार पर किसी अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था जिसमें तीन लोगों की जानें चली गई जबकि एक घायल बताया जा रहा है। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है।

मृतकों में 42 वर्षीय सरिता अरोड़ा , उनकी 22 वर्षीय बेटी सांची और उनका 16 वर्षीय बेटा अर्जुन है। बुधवार रात 2 बजे मनीमाजरा स्थित अपने घर पर उन तीनों का शव बरामद किया गया।

 

 

सरिता अरोड़ा के पति संजय अरोड़ा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उन तीनों की हत्या एक तेज धारदार हथियार से की गई है। मनीमाजरा पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनीमाजरा पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। एसएसपी नीलांबरी जगदले ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। 

 

अगली खबर