सालों किया यौन उत्पीड़न, फिर किया ब्लैकमेल, महिला ने इस तरह लिया बदला

क्राइम
Updated Dec 25, 2019 | 17:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Crime News: चेन्नई की एक महिला ने 54 साल के एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। दरअसल, वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उस शख्स ने 4 साल तक उसका यौन उत्पीड़न किया।

murder knife
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: चेन्नई की एक महिला ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। वो महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। उस शख्स ने कई मौकों पर महिला का यौन उत्पीड़न किया था। सोमवार को महिला ने 54 साल के व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी। इससे पहले महिला ने उसकी आंखों पर ग्लू लगा दिया।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया। मामले में प्रारंभिक जांच से मृतक की पहचान तिरुवोट्टियूर के अम्मन सेकर के रूप में हुई। पुलिस ने यह भी पता लगाया कि यह घटना वाशरमैनपेट क्षेत्र में हुई, जब उस व्यक्ति ने कथित तौर पर 24 साल की महिला की अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी।

यह भी पता चला है कि महिला सेकर की बेटी की दोस्त थी और वह चार साल से अधिक समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। सेकर ने उस महिला को तब ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, जब उसे पता चला कि उसकी शादी हो रही है। हद पार हो जाने पर महिला ने उसे खत्म करने की योजना बनाई।

सोमवार रात को पुलिस को वॉशरमैनपेट में क्रॉस रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को पता था कि कैसे सेकर ने चार साल तक उसका यौन उत्पीड़न किया, लेकिन वह चुप रही क्योंकि उसने उसके परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन किया था। लेकिन जब महिला ने शादी करने का फैसला किया, तो सेकर खुश नहीं था। वह उसके परिवार पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था और उन्हें धमकी भी दे रहा था।

अगली खबर