Delhi Crime News: दिल्ली में पुलिस थाने के अंदर चाकू लेकर घुसा शख्स, 6 पुलिसवालों को किया घायल

Delhi Crime News: हमलावर की पहचान पूर्वी दिल्ली के बलबीर नगर निवासी भरत भाटी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि भाटी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि वो 2014 में एक दुर्घटना के मामले में शामिल था, जो अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

Delhi man carrying knife entered the police station 6 policemen injured
दिल्ली में थाने के अंदर शख्स ने चाकू से 6 पुलिसवालों को किया घायल। (सांकेतिक फोटो)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • दिल्ली में थाने के अंदर चाकू लेकर घुसे शख्स ने 6 पुलिसवालों को किया घायल
  • हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • एक सिपाही की हालत नाजुक

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने के अंदर एक 28 साल के शख्स के चाकू के हमले में पांच पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को शाहदरा साइबर थाने की तीसरी मंजिल पर हुई। आरोपी की पहचान भरत भाटी के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जब आरोपी छुरा लेकर घुसा, तब आठ महिलाओं समेत बीस लोग थाने के अंदर मौजूद थे।

दिल्ली में थाने के अंदर शख्स ने चाकू से 6 पुलिसवालों को किया घायल

एक अधिकारी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक शख्स थाने में घुसा और वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने जब उससे वीडियो के बारे में पूछताछ शुरू की तो वह शख्स नाराज हो गया और उसने चाकू निकालकर सामने खड़े छह पुलिसकर्मियों को चाकू मार दिया।  पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सथियासुंदरम ने कहा कि आरोपी भरत भाटी दोपहर करीब 12.45 बजे थाने आया था। वह वहां के कर्मचारियों से बात कर रहा था और तीसरी मंजिल पर चला गया। 

Ranchi: एक तरफा प्यार में भाई-बहन की हथौड़े-चाकू से हत्‍या, हमले में मां भी गंभीर घायल

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

फिर उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह चाकू से लैस था। जब उसे रोका गया तो उसने पुलिसकर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया। हमारा स्टाफ घायल हो गया। जो भी घायलों को बचाने और आरोपी को रोकने आया, उसने उस पर भी चाकू से हमला किया। उन्होंने कहा कि जब उसने पुलिस थाने से भागने की कोशिश की, तो संतरी ने गेट बंद कर दिया। दो-तीन पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और उसे काबू कर लिया। उन्होंने उसका चाकू छीन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। छह घायलों में से एक के सीने में चोट आई है और उसकी हालत गंभीर है। साथ ही कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Faridabad Crime: दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहे दो नाबालिगों पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने किए चाकू के कई वार

अगली खबर