Delhi: हनीट्रैप में पकड़ी गईं एक नाबालिग सहित 6 लड़कियां, इस तरह बनाती थीं अपना शिकार

क्राइम
Updated Oct 04, 2019 | 12:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Honeytrap news: दिल्ली पुलिस ने पांच लड़कियों को एक व्यक्ति को हनीट्रैप के जाल में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है।

delhi honeytrap
दिल्ली हनीट्रैप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 18 से 20 साल की पांच लड़कियों को फेसबुक के जरिए एक शख्स को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स की उम्र 30 साल बताई जाती है जिसे वे पांचों लड़कियां फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही थी। इनके अलावा एक 23 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया है जो नकली पुलिस बनकर वसूली करने का काम करता था। 

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक लड़की ने उसे फेसबुक पर मैसेज कर उससे बात की थी। उसने उसे कहा कि उसने उसका नंबर अपनी एक फ्रेंड को दिया है और वह उससे बात करना चाहती है। कुछ ही मिनटों के बाद उसे किसी एक दूसरी लड़की का कॉल आया उसने कई घंटों तक उससे बातें की। बातों-बातों में उन दोनों ने बुधवार को उत्तरपूर्व दिल्ली के शाहदरा में एक पार्क में मिलने का प्लान बनाया।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब वह तय स्थान पर पहुंचा तो उस लड़की ने कहा कि उसे पास वाले मकान में चलना चाहिए क्योंकि बाहर में किसी लड़के के साथ मिलते अगर उसके पेरेंट्स ने देख लिया तो मुश्किल हो जाएगी। 

जैसे ही वे दोनों कमरे में पहुंचे लड़की ने दरवाजा लॉक कर दिया। उसी समय वहां पर पांच लड़कियां आ गईं वे सभी स्कूल ड्रापआउट लग रही थी। उन्होंने पुलिस को बताने की धमकी देते हुए कहा कि वे जल्दी से उन्हें 50,000 रुपया दे वरना वे पुलिस में बता देगी कि उसने नाबालिग का रेप किया है। 

इसके बाद उन सभी ने मिलकर उसका सारा सामान लूट लिया। कुछ ही समय बाद वहां उनका एक दोस्त नकली पुलिस बन कर आया और डराने धमकाने लगा। उसके पास 50,000 रुपए नहीं था तो उसने अरेंज करने के लिए अपने दोस्त को कॉल किया था।

लेकिन इसी बीच उन सबने मिलकर उसके साथ हाथापाई करने लगे। जब कुछ लोगों को ये हंगामा देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पूछताछ में उन्होंने अपनी सच्चाई बता दी। लड़का और उन लड़कियों ने बताया कि वे उससे जबरन वसूली कर रहे थे। 

अगली खबर