दिल्‍ली में एक घर से मिली 3 लाशें, फंदे से लटकते मिले मां और बच्‍चे, 'मुंडन' में जाने को लेकर झगड़ा बनी वजह?

Delhi crime news: दिल्‍ली के शकरपुर इलाके में एक ही घर से तीन लाशें बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां एक महिला और उसके दो बच्‍चे फंदे से लटकते मिले।

दिल्‍ली में एक घर से मिली 3 लाशें, फंदे से लटकते मिले मां और बच्‍चे, 'मुंडन' में जाने को लेकर झगड़ा बनी वजह?
दिल्‍ली में एक घर से मिली 3 लाशें, फंदे से लटकते मिले मां और बच्‍चे, 'मुंडन' में जाने को लेकर झगड़ा बनी वजह?  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शकरपुर इलाके में एक घर से महिला और तीन बच्‍चों की लाश बरामद की गई है। तीनों के शव फंदे से लटकते मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले दोनों बच्‍चों की हत्‍या की और उसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गई। इससे पहले उसका पति के साथ मुंडन में जाने को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। ऐसे में मामले को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।

यह घटना पश्चिमोत्‍तर दिल्‍ली के शकरपुर इलाके की है, जहां गुरुवार देर रात महिला के पति ने काम से लौटने के बाद अपनी पत्‍नी और बच्‍चों का शव घर में लटकता देखा। उसने खिड़की से यह सब देखा और फिर पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। इस बीच पुलिस को भी सूचना मिली, जिसके बाद जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस वारदात के पीछे क्‍या वजह है?

मुंडन में जाने को लेकर हुआ था झगड़ा

इस बीच रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मृतक महिला मूलत: बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली थी। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। पति एक रेस्‍टोरेंट में काम करता था और वह उसके साथ ही यहां रह रही थी। उनके दो बच्‍चे भी थे- एक बेटी और एक बेटा। गुरुवार को सुबह पति-पत्‍नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। वह किसी पारिवारिक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार में अपने गांव जाना चाहती थी।

पति-पत्‍नी के बीच आपस में लड़ाई हुई, जिसके बाद पति काम पर चला गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को बयान उसने दिया, उसके मुताबिक रात करीब 10:30 बजे वह लौटा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो उकसे होश उड़ गए। उसने पत्‍नी और बच्‍चे को घर में पंखे से लटकता पाया। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से उसने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

अगली खबर