[VIDEO] खुले में शौच करने गई महिला के साथ गैंगरेप, 4 लोगों ने बनाया हवस शिकार- फिर की लूटपाट

Gang Rape in Kurla, Mumbai: मुंबई के कुर्ला इलाके में खुले में शौच कर रही महिला को 4 लोगों ने हवस का शिकार बनाते हुए गैंगरेप किया। इसके बाद महिला के साथ लूटपाट भी की गई।

Gang rape with woman who went to the toilet
शौच करने गई महिला के साथ गैंगरेप 

मुंबई: मुंबई में खुले में शौच करने गई एक 33 वर्षीय महिला के साथ 4 लोगों के रेप करने की घटना सामने आई है। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को साबले नगर इलाके में हार्बर लाइन रेल ट्रैक के पास महिला के साथ यह वारदात हुई। महिला कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से महिला मध्यप्रदेश के कटनी जाने के लिए ट्रेन पर सवार होने के लिए यहां पहुंची थी।

कुर्ला ब्रिज के पास रास्ते में उसने लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने के लिए लोगों से रास्ता पूछा। महिला रास्ते में शौच जाने के लिए झाड़ियों के पास गई और यहीं उसे दो लोगों ने हवस का शिकार बनाया गया। इस दौरान दो अन्य लोग बाइक पर सवार होकर यहां से गुजर रहे थे, उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर महिला के साथ रेप किया और जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

महिला को जाने देने से पहले आरोपियों ने उसके 3000 रुपए और 25 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र भी छीन लिया। कुछ दूर चलने के बाद एक अन्य महिला ने पीड़िता की मदद की और नेहरू नगर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), 354 (हमला) और 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत मामला दर्ज किया गया है और साथ ही महिला का मेडिकल चेकअप भी कराया गया  है। रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता एक विधवा है और दो बच्चों की मां है।

अगली खबर