Gujarat: ग्रुप सेक्स के लिए 3 लोग मिलकर कर रहे थे ब्लैकमेलिंग, युवती ने उठा लिया ये बड़ा कदम

क्राइम
Updated Oct 12, 2019 | 11:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gujarat News: एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गुजरात के राजकोट शहर का है।

woman set her on fire
युवती ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
  • गुजरात के राजकोट का है ये सनसनीखेज मामला
  • आरोपियों में 3 पुरुष के अलावा एक महिला भी है शामिल
  • मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट में बताई वजह

राजकोट : गुजरात के राजकोट में 20 वर्षीय एक युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ब्लैकमेलिंग के परेशान होकर इतना बड़ा कदम उठाया। उसे दरअसल तीन युवक अपने साथ मोरबी जिले के पेडक सोसाइटी में ग्रुप सेक्स करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने  एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतका की पहचान सोनल वोरा के तौर पर हुई है। उसने गुरुवार सुबह खुद को आग के हवाले कर लिया जबकि उसी शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वोरा को तीन लोग मिलकर ब्लैकमेल कर रहे थे। वे उसे अपने साथ ग्रुप सेक्स करने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों की पहचान जितेंद्र मकवाना, राहुल वोरा, आखिल परमार और गौरी उभाडिया के तौर पर हुई है।

सोनल ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है जिसमें मकवाना पर आरोप लगाते हुए उसने कहा है कि उसने उसे किस करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड कर ली है और इसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेल करते हुए उस पर दबाव बना रहा था कि वह उन तीनों के साथ ग्रुप सेक्स करे। उभाडिया इन सब में उन आरोपियों का साथ दे रही थी। 

इसी बीच पुलिस ने राहुल और उभाडिया को गिरफ्तार कर लिया है और वे उनकी मदद से बाकियों की तलाश कर रही है। सोनल वानकनकर गर्ल्स स्कूल में क्लास 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते थे जब उसकी मां एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी। जब उसके माता-पिता दोनों घर से बाहर थे उसी समय सोनल ने ये कदम उठाया।

अगली खबर