Gurugram Murder Case:गुरुग्राम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, अवैध संबंध के शक में फौजी ने उठाया था खौफनाक कदम

क्राइम
ललित राय
Updated Aug 25, 2021 | 09:59 IST

गुरुग्राम मर्डर मिस्ट्री का सच सामने आ चुका है। रिटायर्ड सूबेदार ने खुद हत्याकांड को अंजाम दिया। उसे शक था कि उसकी बहू और किराएदार एक दूसरे के साथ संबंध में थे।

Gurugram Murder Mystery, Gurugram Crime Updates, Gurugram Crime News, Rajendra Park Police Station,
गुरुग्राम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, अवैध संबंध के शक में रिटायर्ड फौजी ने उठाया था खौफनाक कदम 
मुख्य बातें
  • रिटायर्ड फौजी ने चार लोगों को मारा था, उसे अपनी बहू और किराएदार में अवैध संंबंध का शक था
  • हत्या के बाद आरोपी फौजी खुद थाने पहुंचा और गुनाह को कबूला
  • आरोपी ने अपनी तीन साल की बेटी को भी चाकू मारा, बेटी अस्पताल में भर्ती

मंगलवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक खबर आई जो दिल दहलाने वाली थी। गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क एरिया में एक घर से चार शव मिले। सवाल यह था कि आखिर वो कौन सी वजह थी या वो कौन था जिसने इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंची उसे वहां एक लड़की घायल हालत में मिली। लेकिन वो बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने अस्पताल में उस लड़की को भर्ती कराया और बयान दिया कि अभी पुख्ता तौर पर कुछ कह पाना संभव नहीं है। लेकिन अब उस मामले का राज खुल चुका है। एक रिटायर्ड फौजी ने खुद कत्ल को अंजाम दिया था। उस सनसनीखेज कांड के बारे में आरोपी फौजी ने खुद तफसील से बताया कि आखिर हुआ क्या था।

डेढ़ घंटे में चार कत्ल
आरोपी फौजी ने डेढ़ घंटे के भीतर चार लोगों को मार दिया जिसमें उसकी बहू, उसका किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और बेटी शामिल थी। आरोपी ने अपनी छोटी बेटी पर भी हमला किया हालांकि वो घाटल हो गई और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुबेदार राव राय सिंह यादव(फौज से रिटायर्ड) ने कथित तौर पर चाकू से अपनी बहू सुनिता यादव, कृष्ण तिवारी, सुनीता तिवारी को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी बहू का किराएदार कृष्ण तिवारी से संबंध था।

बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंध का था शक
मंगलवार की रात करीब 2.30 पर आरोपी ने बाहर निकलने वाले सभी दरवाजों में  सिटकिनी लगा दी और पहले फ्लोर पर अपने बहू के कमरे में दाखिल हुआ। अपनी बहू का कत्ल करने के बाद वो दूसरे फ्लोर पर किराएदार के कमरे में दाखिल हुआ और उन्हें मार डाला। पुलिस का कहना है कि इस वारदात के दौरान चीखपुकार को लोग एयर कूलर की आवाज की वजह से नहीं सुन पाए। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे पता चलता है कि पीड़ित किसी तरह से रिएक्ट भी नहीं कर पाए।

वारदात के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने
आरोपी को पूरी वारदात को अंजाम देने में करीब डेढ़ घंटे लगे और वो मंगलवार की सुबह चार बजे राजेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने गुनाह को कबूल किया। करीब सात बजे पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची। पुलिस का कहना है कि तीन साल की मासूम लड़की की सांसें चल रही थी और उसके तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में आरोपी के साथ उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की जा रही है जिनकी संलिप्तता हो सकती है। 

अगली खबर