Bareilly: नशे में धुत्त व्यक्ति ने पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को लगाई आग

अपनी पत्नी और बच्चों को आधी रात में सोते हुए नशे में धुत्त व्यक्ति आग के हवाले कर दिया। मामला बरेली का है।

fire
आग  |  तस्वीर साभार: Representative Image

बरेली : नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को आग के हवाले कर दिया। ये वीभत्स मामला बरेली के सुभाषनगर में रामचंद्रपुरम कॉलोनी का है। वारदात शुक्रवार की है। उसकी पत्नी और बच्चे सभी रात में घर में सो रहे थे उसी समय नशे में धुत्त व्यक्ति ने उन्हें आग के हवाले कर दिया। 

आरोपी जीत सिंह ने घर की दीवारों पर केरोसिन डाला और फिर उसे आग लगा दी। लेकिन किस्मत से घर में सो रहे उन चारों की नींद खुल गई और वे सभी जाग गए। घर में मौजूद सारे सामान जल गए। बच्चे किसी तरह बच गए जबकि 35 वर्षीय सुनीता देवी को कुछ चोटें आई है और उसके शरीर पर जले के कुछ निशान पाए गए हैं। वह अपने पति को रोकने के क्रम में चोटिल हो गई थी।

सुनीता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसने पुलिस में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है।
सुभाषनगर एसएचओ ने बताया कि हमने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। महिला की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

अगली खबर