Jharkhand: पुलिस कॉन्सटेबल ने पत्नी और दो बच्चों की हथौड़े और चाकू से मार कर की हत्या, ऑनर किलिंग का है मामला

झारखंड की राजधानी रांची में एक कॉन्सटेबल ने अपनी पत्नी व दो बच्चों की हथौड़ा व चाकू मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

constable killed wife and two children
कॉन्सटेबल ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या की  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : झारखंड की राजधानी रांची में कॉन्सटेबल ब्रजेश तिवारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हथौड़ा व चाकू मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि पहली दफा ये मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस कॉन्सटेबल ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी जिसमें उसकी एक टीनेज बेटी भी शामिल है।

मृतकों में एक महिला है उनकी बेटी और एक बेटा है। आरोपी कॉन्सटेबल की पहचान बृजेश तिवारी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक वारदात के समय आरोपी बृजेश तिवारी नशे की हालत में था। 

बृजेश तिवारी ने नशे की हालत में हथौड़े और चाकू की मदद से अपनी पत्नी और बेटे बेटी की हत्या कर दी। जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले आरोपी बृजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी कॉन्सटेबल की बेटी का किसी दूसरे समुदाय के एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि सामूहिक हत्या के पीछे ये एक बड़ा कारण हो सकता है। शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी बहन को कॉल करके बताया कि उसने तीनों की हत्या कर दी है। 

जानकारी मिलते ही आरोपी की बहन उसके घर पर पहुंची इसके बाद बृजेश के लैंडलॉर्ड को इस वारदात के बारे में सूचित किया। उसने बताया कि उसने कभी भी पति-पत्नी को झगड़ा करते हुए नहीं देखा, वे दो साल से उसके मकान में रह रहे थे। उन्होंने उसके घर से शराब की बोतल, चूहे मारने वाली दवा बरामद की। 

मकान मालिक (लैंडलॉर्ड) ने संदेह जताते हुए कहा कि उसने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को नशीली दवा खिलाकर बेहोश किया होगा इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया होगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कमरे को सील कर इसकी जांच शुरू कर दी है। 
  

अगली खबर