Lakhimpur Kheri: 12 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार, बड़ी बहन ने ही रची थी साजिश

Lakhimpur Kheri: गिरफ्तार किए गए छह युवक दोस्त हैं, जिन्होंने पीड़िता की बड़ी बहन के साथ मिलकर अपराध की साजिश रची। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Lakhimpur Kheri 7 people arrested for gang rape and murder of 12 year old girl elder sister had hatched the conspiracy
12 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के आरोप में 7 लोग अरेस्ट। (सांकेतिक फोटो) 
मुख्य बातें
  • लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या
  • पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • बड़ी बहन ने ही रची थी घटना की साजिश

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक 19 साल की लड़की भी शामिल है। गिरफ्तार की गई लड़की ने ही कथित तौर पर अपनी नाबालिग बहन की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी लड़की ने अपनी 12 साल की बहन का उस समय हाथ पकड़ लिया, जब उसका कथित रूप से गैंगरेप किया जा रहा था। बाद में चार लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या

पुलिस के मुताबिक लड़की अपनी छोटी बहन पर एक ऐसे युवक से मिलने से रोकने के लिए नाराज थी, जिसके साथ वह रिश्ते में थी। जांचकर्ताओं के मुताबिक लड़की इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार को जब किशोरी के साथ रेप किया गया तो उसकी बड़ी बहन ने उसे भागने से रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार चार संदिग्धों ने कथित तौर पर लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसकी बहन के सामने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

Gurugram Crime News: गोली मार कर अपने फौजी जीजा की हत्‍या करने वाला साला गिरफ्तार, बताया हत्‍या का कारण

गिरफ्तार किए गए छह युवक दोस्त हैं, जिन्होंने पीड़िता की बड़ी बहन के साथ मिलकर अपराध की साजिश रची। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि दोनों बहनों में अक्सर झगड़ा होता था। हाल ही में जब छोटी बहन को चार लोगों के साथ बड़ी बहन के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने इस पर आपत्ति जताई।

बड़ी बहन ने ही रची थी घटना की साजिश 

पुलिस अधिकारी के अनुसार चार लोगों ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की से रेप किया और दीपू चौहान और अर्जुन नाम के दो लड़के वहां पर मौजूद थे। बाद में स्थानीय निवासियों ने नाबालिग लड़की की लाश की खोज की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और विस्तार से पुलिस को घटना के बारे में बताया।

Lucknow Crime News: लखनऊ के ब्लड बैंकों में छापेमारी, किया जा रहा था ये अवैध काम, सात गिरफ्तार


 

अगली खबर