Madhya Pradesh: पिता ने ही 2 बार किया बेटी का बलात्कार, मां ने भी दिया पति का साथ

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ ही 2 बार बलात्कार किया। इस कुकर्म में उसे अपनी पत्नी का भी साथ मिला। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

Rape
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक 18 साल की लड़की ने अपने पिता पर लॉकडाउन के दौरान दो बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की ने दावा किया कि उसके पिता ने 16 दिनों के भीतर 2 बार उसके साथ बलात्कार किया, जबकि उसकी मां ने भी इसमें आरोपी पिता का साथ दिया। हालांकि लड़की के माता-पिता ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि लड़की उन्हें फंसा रही है। दोनों का कहना है कि लड़की उन पर झूठा आरोप लगा रही है क्योंकि उन्होंने एक लड़के के साथ उसके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी।

शिकायत में बताया गया कि 26 मार्च को पहली बार लड़की के साथ जबरदस्ती की गई। आरोपी पिता ने लड़की को बिस्तर से बांध दिया और उसकी मां ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पिता ने बेटी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों ने बेटी को कमरे के अंदर बंद कर दिया।

इसके बाद 10 अप्रैल को लड़की अपने घर से भागने में कामयाब रही और अपनी रिश्तेदार के घर पहुंच गई। हालांकि आरोपी पिता उसकी लोकेशन ट्रेस करने में कामयाब रहा और उसे वापस अपने घर ले गया। वापस लाने के बाद आरोपी ने एक बार फिर अपनी बेटी से बलात्कार किया।

बाद में लड़की की बड़ी बहन ने 1098 टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया और पीड़िता की कहानी सुनाई। जब पुलिस लड़की के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि लड़की के गाल पर काटने के निशान थे और उसकी कलाई पर भी चोटों के निशान थे। मुरैना एसपी ने बताया, 'हमने शिकायत के बाद दंपति को हिरासत में लिया है। मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज किया जाएगा।'

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता तब से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, जब से वह हाई स्कूल में थी। पिता ने बाकी बेटियों से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की। 

अगली खबर