Bhopal : दोबारा शादी से महिला ने किया इनकार तो तलाकशुदा पति ने चाकू मार कर दी हत्या

क्राइम
Updated Oct 04, 2019 | 13:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh News: ओल्ड भोपाल सिटी में एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

arrested for killing wife
पूर्व पत्नी की हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 30 वर्षीय महिला की चाकू मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला सेल्सवूमन बताई जाती है जिसे कमर्शियल कॉम्पलेक्स की सीढ़ियों पर दर्जनों बार चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार ओल्ड सिटी के मंगलवारा के पास घटी। 

लोगों ने जब पीड़िता उज्मा खान को खून से लथपथ पड़े देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीड़िता के साथियों ने उसे उठाया और अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में उसके पूर्व पति शरीक खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने ही महिला की हत्या की थी।

जांचकर्ताओं के मुताबिक वह उससे दोबारा शादी करना चाहता था लेकिन महिला तैयार नहीं थी। अतिरिक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि उज्मा और शरीक ने 2006 में शादी की थी और उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। कुछ समय में दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और इसी साल फरवरी में शरीक ने उज्मा को तलाक दे दिया और दोनों अलग हो गए।

उज्मा इसके बाद आरिफ नगर में अपने माता-पिता के साथ रहने चली आई। वह अपने साथ अपनी बेटी को ले आई जबकि बेटा शरीक के साथ रहने लगा। अगस्त में उज्मा ने इतवारा में ही एक कांच की दुकान में काम करना शुरू कर दिया लेकिन इसी दौरान शरीक दोबारा उसके संपर्क में आया और दोबारा शादी करने के लिए उसपर दबाव डालने लगा।

हालांकि हर बार उज्मा शादी से इनकार करती रही। गुरुवार तो दोपहर 1 बजे के करीब शरीक कमर्शियल काम्प्लेक्स गया जहां उज्मा काम करती थी। वहां उसने काफी देर तक उज्मा का इंतजार किया।

जब वो पहुंची तो उसने उसके सीने, फेस और पेट पर कई बार चाकू से वार किया और उसे अधमरा कर दिया। खून से लथपथ कराहता छोड़ वह वहां से भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली इसके बाद उसे सीहोर से बरामद कर लिया गया। 

अगली खबर