शर्मनाक! वीडियो कॉल कर शख्‍स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, करने लगा संबंध बनाने की बात

Sex Crime: वीडियो कॉल कर शख्‍स महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा और यौन संबंध बनाने की बात करने लगा। महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।

शर्मनाक! वीडियो कॉल कर शख्‍स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, करने लगा संबंध बनाने की बात
शर्मनाक! वीडियो कॉल कर शख्‍स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, करने लगा संबंध बनाने की बात  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • महिला को वीडियो कॉल कर शख्‍स ने प्राइवेट पार्ट दिखाया
  • वह अश्‍लील बातें करने लगा, यौन संबंध बनाने की बात भी की
  • महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक शख्‍स ने महिला को वीडियो कॉल किया और फिर उस पर उसे अपने निजी अंग दिखाने लगा। इतना ही नहीं, उसने फोन पर महिला से अश्‍लील बातें भी की और यौन संबंध बनाने की बात तक कह डाली। महिला के पति ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

यह वाकया औरंगाबाद जिले के वालुज गांव का बताया जा रहा है, जहां रहने वाले एक शख्‍स ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि एक शख्‍स ने उसकी पत्‍नी को वीडियो कॉल किया और उसे अपने निजी अंग दिखाने लगा। इतना ही नहीं, उसने महिला से यौन संबंध बनाने की बात भी कही। वह शख्‍स उनके लिए अजनबी है। वे पहले से उसे नहीं जानते हैं।

शर्मनाक हरकत

महिला के पति के पुलिस में जो शिकायत दी है, उसके मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से उसकी पत्‍नी को कॉल कर रहा था। काफी दिनों तक उसने इसे नजरअंदाज किया। लेकिन उसका कॉल बढ़ता गया और एक दिन उसने वीडियो कॉल कर सारी हदें पार कर दी। वीडियो कॉल पर उसने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाए और सेक्‍स की बातें करना लगा, जिसके बाद महिला ने पति को इस बारे में बताया।

इसके बाद ही उस शख्‍स ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से महिला को कॉल किया गया, उसके बारे में जानकारी जुटा ली गई है और आरोपी शख्‍स की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अगली खबर