लड़की को अकेला पाकर मनचले ने खोल दी पैंट की जिप, फिर हुआ कुछ ऐसा

झील के पास महिला मॉर्निंग वॉक करने पहुंची थी और इसी दौरान मनचला अपने कुत्ते को लेकर यहां आया था। यहां मनचले ने अपने पैंट की जिप खोलकर शर्मनाक हरकत की और लड़की ने उसका कॉलर पकड़ लिया।

Sexual Harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने बेशर्मी की हदें पार कर दीं। घटना बेंगलुरु की डोड्डानेकुंडी झील के पास घटी जहां एक शख्स ने अपने पैंट की चैन खोलकर प्राइवेट पार्ट छूने के लिए मजबूर किया हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। महिला ने शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

बीते शनिवार करीब सुबह 7 बजे प्राइवेट फर्म में काम करने वाली महिला डोड्डानेकुंडी झील के पास टहलने के लिए पहुंची थी और यहां पर एक शख्स भी अपने कुत्ते को घुमाने आया था। महिला के यहां पहुंचने पर शख्स ने कुत्ते को छोड़ दिया और वह खेलते हुए महिला के पास जा पहुंचा। महिला ने भी यहां कुत्ते को दुलारना शुरु कर दिया।

इस दौरान कुत्ते को लेकर आया शख्स यहां पहुंचा और उसने अपने पेंट की चैन खोल दी और महिला को जबरन अपना प्राइवेट पार्ट पकड़ाने की कोशिश की। महिला ने तुरंत चिल्लाना शुरु कर दिया जिससे मनचला शख्स डर गया और मौके से जाने लगा। महिला ने शख्स का कॉलर पकड़ लिया और उसकी तस्वीर अपने फोन में कैद कर ली।

इस बारे में बोलते हुए हमारे सहयोगी बेंगलोर मिरर से महिला ने कहा, 'यह मेरे लिए हैरान करने वाली घटना थी और इससे पता चलता है कि हमारे बीच किस तरह की सोच वाले लोग मौजूद हैं। मैं कुत्ते के पास थी और तभी उसने मेरे साथ यह हरकत कर दी। यह सब इतने जल्दी हो गया कि मैं कुछ समझ ही नहीं सकी।'

बेंगलुरु के एचएएल पुलिस थाने ने आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला ने उम्मीद जताई है कि आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

अगली खबर