पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो पॉर्न साइट पर कर दी अपलोड, घर पर आने लगे लोग, इस तरह हुआ खुलासा

पत्नी की अश्लील फोटोज और वीडियोज पॉर्न साइट पर अपलोड करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पॉर्न साइट के जरिए घर पर उसकी पत्नी से सेक्शुअल फेवर की मांग करने कई लोग आने लगे थे।

porn sites
पॉर्न साइट  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेडरुम तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर अपलोड कर दी। इसके साथ दी उस पर घर का पता और पत्नी का फोन नंबर भी लिख दिया। देखते-देखते उसके घर पर बड़ी संख्या में अजनबी मर्द आने लगे और महिला से सेक्स की डिमांड करने लगे। पति ने दरअसल पत्नी की नेकेड तस्वीरें और वीडियोज पॉर्न वेबसाइट पर डाल दी।

40 वर्षीय शैरोन थॉम्पसन को कोई भनक तक नहीं थी कि उसके पीठ पीछे उसका पति डैरेन क्या-क्या गुल खिला रहा है। डैरेन ने अपने घर पर जासूसी कैमरे छुपा रखे थे। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि जब पहली बार एक अजनबी उसके घर आया और शैरोन से सेक्स की डिमांड करने लगा तो उसके पति ने इसका विरोध नहीं किया और उस शख्स का साथ देने लगा। 

एक साल से पति कर रहा था हरकत
करीब एक साल से उसका पति उसकी फोटोज पॉर्न साइट पर अपलोड कर रहा था। पॉर्न वेबसाइट पर डाले गए पता के आधार पर पुलिस ने उसके घर का आईपी अड्रेस निकाला और फिर आरोपी डैरेन को गिरफ्तार कर लिया। डैरेन पेशे से एक बिल्डर है।सनसनीखेज मामला यूके के बर्मिंघम का है। इस अपराध के लिए कोर्ट ने उसे दो साल की जेल की सजा सुनाई। ये घटना अक्टूबर 2019 की है।

दोनों एक बच्ची के पेरेंट्स बने थे
अब जाकर पीड़िता ने अपनी कहानी बयां की है। उसने बताया कि मैं किस तरह के इंसान के साथ रह रही थी, मुझे आज भी यकीन नहीं आ रहा है। मुझे अब भी कोई आइडिया नहीं है किया उसने ऐसा क्यों किया। इन दोनों की मुलाकात 2015 में फेसबुक के जरिए हुई थी वहीं से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों ने शादी की। शैरोन पहले से ही तीन बच्चों की मां थी, फिर डैरेन से शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे और अगले ही साल दोनों की एक और बेबी गर्ल पैदा हुई।

दिनभर लोगों का आना लगा रहता था
2017 में एक दिन उसके घर पर एक व्यक्ति आया लेकिन उस समय वह 8 माह की प्रेग्नेंट थी लेकिन वह उसे इस हालत में देखकर चला गया। लेकिन धीरे-धीरे घर पर लोगों के आने का सिलसिला चल निकला। एक दिन 10 घंटों के अंतराल में 12 लोगों ने दरवजा खटखटाया। वे सभी उसके हाथ में छोटी बच्ची को देखकर वापस चले गए। अंत में 13वां व्यक्ति आया तो हिम्मत करके उसने पूछा कि वे सब उसके घर पर क्यों आ रहे हैं।

साइट पर डाला पत्नी का नंबर
उसने जो बताया उसे सुनकर अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। उसने बताया कि उसे पॉर्न साइट पर उसका नंबर और उसके घर का पता मिला है। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर बताया लेकिन इस बीच हैरान करने वाली बात ये थी कि डैरेन ने उसे इन सब चीजों से परेशान नहीं होने को कहा उसके चेहरे पर शिकन के कोई भाव नहीं थे। 

असलियत पता चली तो उड़ गए होश
अगले कुछ महीनों तक उसे फेसबुक पर बेहद अश्लील मैसेज आने लगे। लोग उससे उसकी गंदी व नेकेड तस्वीरें मांग रहे थे।   
जब पुलिस ने जांच के बाद बताया कि इन सबके पीछे उसका पति डैरेन था तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। डैरेन को गिरफ्तार कर लिया गया, उसने पॉर्न साइट पर पत्नी के नाम का इस्तेमाल करके लोगों से बेहद अश्लील बातें की थी।

 

अगली खबर