लॉकडाउन: मां खरीदने गई थी खाने का सामान, नाबालिग लड़की के साथ हुई ये खौफनाक वारदात

Minor girl raped and killed: लॉकडाउन के दौरान रेप और हत्या की एक वारदात सुर्खियों में है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Rape
सांकेतिक फोटो 

नई दिल्ली: मैक्सिको में लॉकडाउन के दौरान रेप और हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के नोगेल्श शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जब यह वारदात अंजाम दी गई तब 13 वर्षीय लड़की की मां खाना खरीदने बाहर गई हुई थी। हमलावर मौका देखकर घर में घुस आया और लड़की को मौत के घाट उतार दिया। लड़की की लाश के घर के बेडरूम में मिली। उसका परिवार लॉकडाउन का पालन कर रहा है लेकिन मां को कुछ जरूरी सामान लाने की अनुमति मिली हुई है।

मां हमले से कुछ ही देर पर पहले घर से निकली

स्थानीय मीडिया के अनुसार, लड़की की मां देश के लॉकडाउन कानून के तहत खरीदारी करने के लिए घर से निकली थी। मां हमले से कुछ ही देर पर पहले गई थी। उसी दौरान कोई घर में आया और उसने कथित तौर पर लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घर से कोई सामना चोरी नहीं हुआ। लड़की की मां को उसके पूर्व पार्टनर ने सूचना दी कि उसकी कहीं नजर नहीं आ रही। इसके बाद जब वह घर पहुंची तो वहां पुलिस मौजूद थी।

'चेहरे पर चोट के निशान'

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'पीड़िता बेडरूम में मिली और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। एक व्यक्ति ने फोन पर मां से संपर्क किया और बताया कि लड़की लापता है। मां अपने घर पहुंची तो देखा कि घर पुलिसकर्मियों से घिरा है।' परिवार के एक सदस्य ने कहा, "कोई मेरे कजिन के घर में घुसा और उसने मेरी भतीजी का बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, जो सिर्फ 13 साल की थी। ऐसे में एकजुटता के क्या मायने हैं।'

'अब वह आसमान में चमक बिखरेगी'

वहीं, लड़की की माँ ने सोशल मीडिया पर कहा, 'मेरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं बचे हैं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरी लड़की 13 साल तक दुनिया में और खूब चमक बिखेरी। अब वह आसमान में हमेशा अपनी चमक बिखरेगी।' इस घटना से मैक्सिकों के लोग बेहद आक्रोशित हैं। लोग लॉकडाउन के दौरान हुई इस घिनौनी वारदात के लिए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की नहीं हुई है और जांच जारी है।

अगली खबर