Kerala: केरल में 17 साल की लड़की के साथ 10 ने किया रेप, इस तरह रिश्तेदार ने किया ब्लैकमेल

क्राइम
Updated Dec 07, 2019 | 18:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kerala: केरल के कोल्लम में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ 10 लोगों ने बलात्कार किया। लड़की के साथ ये दुष्कर्म उसकी चाची की मदद से की गई।

rape
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: केरल के कोल्लम जिले के अंचलूम्मूद में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ 10 लोगों ने बलात्कार किया। ये सब लड़की की चाची की मदद से किया गया। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है और लड़की की चाची और एक लॉज संचालक को गिरफ्तार किया है।

चाची लड़की के घर के पास ही रहती थी। उसने कथित रूप से लड़की का नहाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे ही लेकर वो उसे ब्लैकमेल करने लगी। चाची वीडियो का इस्तेमाल करते हुए उसे कोल्लम, कोट्टियम और करुनागप्पल्ली के कई ठिकानों पर ले गई जहां कई व्यक्तियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसकी बेटी के साथ लगभग 10 लोगों ने बलात्कार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने करुनागप्पल्ली में लड़की की चाची और एक लॉज संचालक को गिरफ्तार किया।

अगली खबर