मां के ब्वॉयफ्रेंड ने की 2 साल की बेटी की हत्या, शव को दफनाने के लिए अभागे पिता ने लड़ी 2 साल की लंबी लड़ाई

एक महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने निर्मम तरीके से 22 महीने की बच्ची की हत्या कर दी। अभागे बाप ने उसके शव को दफनाने के लिए करीब 2 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

toddler killed father buried her 2 years later
अभागे पिता ने 2 सालों के बाद अपनी बच्ची के शव को दफनाया   |  तस्वीर साभार: Facebook

नई दिल्ली : एक अभागे बाप को अपने कलेजे के टुकड़े को दफनाने के लिए दो साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। दिल दहला देने वाली ये खबर यूके के कॉर्नवॉल से सामने आई है। बच्चे की मां के ब्वॉयफ्रेंड ने बच्चे की पहले निर्ममता से हत्या की जिसके बाद उसे दफनाने के लिए बच्चे के पिता को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।

2017 में 22 महीने की इव की हत्या की गई थी। लेकिन उसके पिता ने उसके शव को अब जाकर दफनाया। बताया जाता है कि बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट गुम हो गया था जिसके कारण उसे दफनाने में समस्या आ रही थी। इसी के लिए उसके अभागे पिता ने दो सालों की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी ताकि उसे अपने बच्चे को दफनाने की अनुमति मिल जाए।

फेसबुक पर बताई दुखभरी कहानी
इस पिता ने 8 फरवरी को उसे दफनाया और इसके बारे में अपने फेसबुक पोस्ट पर लिख कर लोगों से शेयर किया। उसने लिखा। उस दुनिया के लिए खुशखबरी..हमें पता था कि उन्हें स्वर्ग में एक राजकुमारी की जरूरत थी, और उन्हें मेरी बेटी के रुप में सबसे बेस्ट प्रिंसेस मिली है।  मेरी प्रिंसेस, तुम हमेशा मेरे लिए मेरी प्रिंसेस रहोगी।

प्रिंसेस की तरह दी अंतिम विदाई
लेकिन याद रखना अगर तुम्हें स्वर्ग में प्रिंस मिल जाए तो याद रखना पहले कि मैं तुम्हारा डैडी हूं और तुम पहले मेरी प्रिंसेस हो। तुमने हमेशा मेरी जिंदगी में खुशियों का उजाला बिखेरा। उसने सेरेमनी का फोटोज भी शेयर की जिसमें बच्ची के शव को पिंक रंग के कफन में लपेटा गया है और उसे एक घोड़ा गाड़ी में प्रिंसेस की तरह कब्रगाह तक लाया गया।   

मां के ब्वॉयफ्रेंड ने ही की हत्या
उसने आगे बताया कि इसकी मां, सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिली थी। वह उसके साथ रहने आ गया जहां उसने उसके बच्चों के साथ भी अपनी दोस्ती बढ़ा ली। कोर्ट में महिला ने बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड अक्सर उसकी बेटी इव के साथ मारपीट करता रहता था। वारदात वाले दिन उसने बच्ची के सिर पर तेज धारदार हथियार से खूब मारा था जिससे उसकी खोपड़ी में दरारें पड़ गई थी। 

कोर्ट ने सुनाई आरोपी को 20 साल की सजा
इस निर्मम हत्या की वारदात के लिए कोर्ट ने 31 वर्षीय आरोपी को 20 साल की जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने इव के पिता को भी कहा कि वह अपनी बेटी की सही से देखभाल करने में असफल रहा और उसकी जान बचाने के लिए सही कदम नहीं उठा पाया। 
बच्ची की मां को भी तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई।

अगली खबर