मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

मध्य प्रदेश पुलिस के एक जवान ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और फिर उसका गर्भपात भी करवाया।

police rape woman on pretext of marriage
पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

भिवानी : मध्य प्रदेश पुलिस के एक जवान द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी मुनीश ने कथित रूप से उसका गर्भपात करवाया। युवती के अनुसार आरोपी जवान ने उसका वी​डियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार सहित जान से मारने की कथित धमकी भी दी है।

महिला पुलिस थाना ने युवती की शिकायत पर पुलिस जवान मुनीश और महिला चिकित्सक समेत सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसका गर्भपात करवाया। साथ ही उसका वीडियो बना लिया और कहा कि उसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिस, महिला डॉक्टर सहित अन्य सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

थाने में शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले दादरी के एक इंस्टीट्यूट में मुनीश से उसकी मुलाकात हुई थी। उसी दौरान मुनीश का चयन एमपी पुलिस के लिए हो गया था। इसी बीच उन दोनों के बीच प्रेम हो गया और उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया।

उसने बताया कि जब वह बीमार पड़ी तो आरोपी ने उसकी जांच करवाई जब पता चला कि वह प्रेग्नेंट है तो उसने अपने माता-पिता और परिजनों के साथ मिलकर आर्य समाज मंदिर में युवती से शादी रचा ली। शादी करने के बाद उसने महिला का गर्भपात करवा दिया और फिर उसे घर वापस भेज दिया। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में मुनीश के अलावा उसके माता-पिता और डॉक्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
 

अगली खबर