Mumbai: पत्नी से किया फिल्म दिखाने का वादा, फिर अपने दोस्तों को सौंप कर करवाया गैंगरेप

मुंबई के पालघर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक शख्स ने अपने दोस्तों से अपनी पत्नी का गैगरेप करवाया। पुलिस ने उसे उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

woman gangraped
पति ने दोस्तों से करवाया पत्नी का गैंगरेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : मुंबई में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जोगेश्वरी पुलिस ने इस आरोप में उसके 25 वर्षीय पति को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने दो फेसबुक फ्रेंड से अपनी पत्नी का गैंगरेप करवाने का खतरनाक षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। 

मुख्य आरोपी ऑटोरिक्शा ड्राइवर बताया जाता है जो पालघर जिले का रहने वाला है। जब उसके दोनों दोस्त मुंबई के एक फार्मा कंपनी के कर्मचारी बताए जाते हैं। 

पुलिस के मुताबिक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने अफनी 23 वर्षीय पत्नी को जोगेश्वरी एक फिल्म दिखाने के बहाने से ले गया। लेकिन वह उसे फिल्म दिखाने के बदले एक ऐसी जगह पर ले गया जहां पर उसके दो दोस्त अभिषेक और मंगेश यादव पहले से मौजूद थे। ये दोनों उसके फेसबुक फ्रेंड हैं। 

उसने अपने दोस्तों से अपनी पत्नी का रेप करने को कहा इसके बाद उसने खुद भी अपनी पत्नी का रेप किया। वारदात के बाद पीड़िता पालघर पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद इस मामले को जोगेश्वरी थाने ट्रांसफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि ये घटना पिछले साल नवंबर की है। महिला ने जनवरी में इसकी रिपोर्ट पालघर में दर्ज कराई थी। 
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी) के तहत गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है।

 

अगली खबर