Odisha: 200 लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

क्राइम
भाषा
Updated Sep 13, 2022 | 16:22 IST

Odisha: प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झरनापुर गांव के एक युवक को सोमवार रात झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने युवक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।

Odisha mob of 200 people attacked the police station many policemen injured
ओडिशा में 200 लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला। (सांकेतिक फोटो) 

Odisha: ओडिशा के गजपति जिले में गांजा तस्करी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में करीब 200 लोग एक पुलिस थाने में मंगलवार को जबरन घुस आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

ओडिशा में 200 लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला

Attack on Varanasi Power Team: वाराणसी में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मियों ने थाने का किया घेराव

हमले में कम से कम सात-आठ पुलिसकर्मी घायल

अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के मुख्यद्वार को तोड़कर घुस आए, उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़-फोड़ की। उन सभी के पास हथियार थे। इस दौरान कम से कम सात-आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Patna Police Beating: दो युवकों को हिरासत में लेना पटना पुलिस को पड़ा भारी, कांस्टेबल की जमकर पिटाई, थाने को भी घेरा

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झरनापुर गांव के एक युवक को सोमवार रात झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने युवक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।

अगली खबर