अमेरिका: शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी किया सुसाइड

क्राइम
Updated Nov 17, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पति- पत्नी के बीच हुई बहस खून- खराबे पर जाकर रुकी। शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद को भी गोली मार ली।

Man shot his family
प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: Getty Images

सैन डिएगो: तीन युवा लड़कों और दो वयस्कों को गोली मारने और एक अन्य लड़के को घायल करने का मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्व सैन डिएगो पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को एक घरेलू विवाद ने भीषण हिंसा का रूप ले लिया।

पैराडाइज हिल्स के पास मौजूद एक घर में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, अंदर जाने पर यहां उन्हें शनिवार सुबह तड़के अंदर मां और पिता के साथ एक 3 साल के लड़के के शव मिले। सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लीट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तीन अन्य लड़कों 5, 9 और 11 साल उम्र के तीन अन्य लड़कों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई।

सैन डिएगो पुलिस के लेफ्टिनेंट मैट डॉब्स ने कहा, 'जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें खिड़की से खून से लथपथ एक छोटा बच्चा दिखाई दिया। अस्पताल में भर्ती तीसरे बच्चे की हालत गंभीर है और उसकी इमजेंसी सर्जरी की प्रक्रिया चल रही है।'

शुक्रवार को मां को पिता के खिलाफ कुछ बातें पता चलीं जिसके बाद शनिवार सुबह दंपति के बीच बहस होने लगी। परिवार को गोली मारने के बाद, पिता ने अपने आप को भी गोली मार ली। पुलिस ने पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए।

अगली खबर