Pornography case : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

Pornography case : मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी मामले में एक और एफआईआर दर्ज किया गया है।

Pornography case : Another FIR registered against Shilpa Shetty's husband Raj Kundra
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर एक और एफआईआर 
मुख्य बातें
  • राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।
  • राज न्यायिक हिरासत में है।
  • अब तक 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Raj Kundra case : कुछ पीड़ितों की ताजा शिकायत के बाद मालवानी पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ और अन्य के खिलाफ ताजा FIR दर्ज किया गया है। इस एफआईआर को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किए जाने की भी संभावना है। कथित रूप से अश्लील फिल्मों और कंटेंट निर्माण के मामले में राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी साल फरवरी में राज के खिलाफ क्राइम ब्रांच मुंबई में मामला दर्ज किया गया था। अब तक, 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई से पूछताछ की जा रही है। 

मामले में ताजा घटनाक्रम यह है कि एक पीड़िता द्वारा ताजा शिकायत दर्ज कराने के बाद राज, गहना वशिष्ठ और अन्य के खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किए जाने की भी संभावना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि राज अश्लील फिल्मों के निर्माण और प्रकाशन में "प्रमुख साजिशकर्ता" था। इस बीच, उन पर हाल ही में गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में मुंबई पुलिस के अधिकारियों को कथित तौर पर 25 लाख रुपए की रिश्वत देने का भी आरोप लगा।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) मिलिंद भारम्बे के अनुसार, राज का लंदन स्थित एक कंपनी के साथ गठजोड़ था, जो कथित तौर पर हॉटशॉट्स नामक एक मोबाइल ऐप के माध्यम से एडल्ट कंटेंट स्ट्रीम करने में शामिल था। फरवरी में राज ने 'पोर्न फिल्म' मामले के बारे में बात की और यह कहकर इस मामले से खुद को दूर कर लिया कि वह 2019 में इस वेंचर से बाहर हो गए थे।

राज ने एक प्रमुख दैनिक को बताया था कि मैंने पिछले साल आर्म्सप्राइम मीडिया नामक कंपनी में निवेश किया था, जो मशहूर हस्तियों के लिए ऐप बनाती है। मुझे याचिका के बारे में पता नहीं है क्योंकि मैंने दिसंबर 2019 में मौजूदा शेयरधारकों को बिक्री के साथ इस वेंचर से बाहर निकल गया था।

अगली खबर