पैंट की चैन खोलकर 21 साल की महिला के सामने खड़ा हो गया फूड डिलीवरी ब्वॉय, 5 के खिलाफ केस दर्ज

Pune News: पुणे में एक फूड डिलीवरी ब्वॉय पर 21 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में 21 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर एक डिलीवरी ब्वॉय ने छेड़छाड़ की। वो फूड डिलीवरी स्टार्ट-अप से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात महिला ने कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन खाने का सामान मंगवाया था। कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय करीब 10 बजे उसके घर पहुंचा। उसने खाने का सामान दिया और फिर पानी मांगा। जब महिला उसके लिए पानी लाई, तो वह उसके सामने खड़ा हो गया और अपनी पतलून की चेन खोलकर आपत्तिजनक हरकत करने लगा।

पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद महिला ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ शिकायत करने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तब पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

अगली खबर