Punjab Crime News: डेराबस्सी में प्रॉपर्टी डीलर के घर से लूटे गए एक करोड़ रुपए, पुलिस ने 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार

Punjab Crime News: 10 जून को हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर प्रॉपर्टी डीलर हरजीत नागपाल को लूट लिया था, इसके बाद उन्होंने पीछा करने पर फल बेंचने वाले को गोली मार दी थी।

Punjab Crime News One crore rupees looted from property dealer house in Derabassi police arrested 4 robbers
डेराबस्सी पुलिस ने 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • डेराबस्सी में प्रॉपर्टी डीलर के घर से लूटे गए एक करोड़ रुपए
  • पुलिस ने 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार
  • 10 जून को हथियारबंद लुटेरों ने घटना को दिया था अंजाम

Punjab Crime News: पंजाब में डेराबस्सी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों ने एक प्रॉपर्टी डीलर हरजीत नागपाल से बंदूक की नोक पर 1 करोड़ रुपए लूटे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास से कुल एक करोड़ रुपए में से 98.09 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है। जज ने गिरफ्तार संदिग्धों को अदालत में पेश किए जाने के बाद तीन दिनों तक पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया।

लूट के मामले में पुलिस ने 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार

Jaipur Crime News: जयपुर में युवक को किडनैप कर कराए हजारों रुपए ट्रांसफर, लात-घूसों से की पिटाई, मामला दर्ज

10 जून को हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर प्रॉपर्टी डीलर हरजीत नागपाल को लूट लिया था, इसके बाद उन्होंने पीछा करने पर फल बेंचने वाले को गोली मार दी थी। इसके बाद घटना को लेकर डेराबस्सी थाने में मामला दर्ज कराया गया। द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जांच से पता चला है कि संदिग्धों में से एक रंजोध सिंह एक प्रॉपर्टी डील के लिए नागपाल से मिला था, जो एक बाद में डकैती में बदल गया। 

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को भी किया गिरफ्तार

जिस दिन रंजोध सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसी दिन मनिंदरजीत सिंह और सौरभ को भी रंजोध सिंह द्वारा किए गए कबूलनामे के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर आर्य, महिपाल सिंह, सनी जगलान और अभय सिंह के रूप में पहचाने गए चार संदिग्धों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया।

Faridabad Crime: बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर गन प्‍वाइंट पर बुजुर्ग को बनाया बंधक, लाखों की लूट

रंजोध सिंह ने पुलिस को 28 लाख रुपए, मनिंदरजीत सिंह ने 45 लाख रुपए और देश में बनी बंदूक, महिपाल सिंह ने 18 लाख रुपए, सनी जगलान ने 2.59 लाख रुपए और अभय सिंह ने 4.5 लाख रुपए दिए। इसके अलावा पुलिस ने संदिग्धों के पास से एक होंडा सिटी, एक टोयोटा कोरोला, एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा राउंड और 98.09 लाख रुपए जब्त किए।

अगली खबर