Ludhiana: 14 साल की लड़की से चचेरे भाई ने किया रेप, हो गई प्रेग्नेंट

Ludhiana: लुधियाना के हाथुर में एक 21 साल के लड़के ने अपनी 14 साल की चचेरी बहन से बलात्कार कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है।

Rape
आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है 

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना के हाथुर में एक 21 साल की युवक ने अपनी 14 साल की चचेरी बहन से बलात्कार कर उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने कहा कि वह घर पर अकेली रहती थी, जबकि उसके माता-पिता दोनों काम की तलाश में जाते थे। पीड़िता ने कहा कि उसके माता-पिता की अनुपस्थिति में उसका चचेरा भाई, जो पास में ही रहता था, घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करता था। आरोपी ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी भी दी थी।

इस बीच वह गर्भवती हो गई और शुक्रवार को उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण की धारा 6 (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अगली खबर