Ludhiana: सरेराह पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला, फिर की खुदकुशी की कोशिश

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी पर सरेराह धारदार हथियार से हमला किया और बाद में खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।

crime
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है 
मुख्य बातें
  • पत्नी अपने बेटे के साथ अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी
  • आरोपी अक्सर पत्नी से मारपीट करता था और शराब भी पीता था
  • पति को अपनी पत्नी पर किसी अन्य के साथ संबंध को लेकर शक था

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक 32 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 28 साल की पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। दरअसल, शख्स को अपनी पत्नी के अवैध संबंध का संदेह था। आरोपी ने शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया। हालांकि, तमाशबीनों ने इसके बाद आरोपी व्यक्ति की गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। लोगों ने उससे दरांती छीन ली और पुलिस को सूचित किया।

आरोपी की पहचान अमरबीर सिंह के रूप में हुई है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं उसकी पत्नी मनमीत कौर, जो घायल हो गई थी, उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए शिमलापुरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा, 'आरोपी शराब का सेवन करने के बाद अक्सर अपनी पत्नी को पीटता था। दंपति के बीच तनावपूर्ण संबंध थे क्योंकि आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था।' 

बीच रास्ते में किया हमला

मतभेद बढ़ने पर मनमीत ने 4 साल के बेटे के साथ अमरबीर का घर छोड़ दिया था और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। मनमीत हर सुबह गुरुद्वारा जाती थी और अमरबीर ये जानता था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मनमीत अपनी भाभी के साथ गुरुद्वारे के लिए रास्ते में थी तभी अमरदीप ने उसे रोका और दरांती से मनमीत के सिर, चेहरे, गर्दन, पीठ और बांहों पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ये सब देख वहां लोग जमा हो गए। बाद में जब आरोपी ने अपना गला काटने की कोशिश की, तो लोगों ने उससे हथियार छीन लिया और पुलिस को जानकारी दी।

अगली खबर