प्रेग्नेंट महिला के साथ नाबालिग ने की लूटपाट, फिर स्क्रूड्राइवर दिखाकर किया रेप

प्रेग्नेंट महिला को रास्ता गाइड कर देने के बहाने एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ लूटपाट की फिर स्क्रू़ड्राइवर दिखा कर उसके साथ रेप किया। महिला ने अपनी सूझबूझ से उसे फिर पुलिस से भी पकड़वा दिया।

pregnant woman raped
प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप करने के आरोपी को साढ़े आठ की जेल की सजा सुनाई गई है। मामला लंदन का है। वेस्ट लंदन में हुए इस वारदात के बाद आरोपी को आइसवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे उसके जुर्म की सजा सुनाई गई। आरोपी की उम्र 17 साल है। उसने ना सिर्फ प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप किया बल्कि उसे लूट भी लिया। उसने स्क्रूड्राइवर दिखाकर उसके साथ रेप व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। 

जानकारी के मुताबिक प्रेग्नेंट महिला दुकान जाने के लिए अपने घर से निकली थी। वह एक बस स्टॉप पर बैठी थी और वहीं उसने उस लड़के से दुकान जाने का रास्ता पूछा था। लड़के ने उसे रास्ता बता दिया लेकिन महिला ने महसूस किया कि लड़का उसका पीछा कर रहा है। उसने एक पार्क के पास जाकर उस महिला को पीछे से पकड़ लिया उसका फोन और उसके पैसे लूट लिए। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो स्क्रूड्राइवर दिखा कर उसके साथ रेप किया।

लड़के को पकड़वाने के लिए महिला ने उसे लालच दिया कि अगर वह उसके घर तक आएगा तो वह उसे 500 पाउंड और देगी। उसके घर में पैसे रखे हैं लेकिन उसे लेने के लिए उसे उसके घर आना होगा। हालांकि उस आरोपी ने उसकी बात तो मान ली लेकिन धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए या फिर पुलिस को बुलाने की कोशिश की तो वह उसे गोली मार देगा। 

एक बार घर पहुंचने पर पीड़िता ने दूसरे फोन से पुलिस को फोन किया तब तक आरोपी उसके घर के बाहर इंतजार कर रहा था। हालांकि पुलिस के आने तक आरोपी वहां से जा चुका था लेकिन पुलिस ने आस-पास छान मार कर उसे ढ़ूंढ़ निकाला। वह भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से लूटे गए पैसे और फोन भी बरामद कर लिए गए साथ ही उस स्क्रूड्राइव को भी बरामद कर लिया गया जिसे दिखाकर उसने महिला के साथ रेप किया था। ये मामला 7 जनवरी का है जिस पर अब तक कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने अब जाकर आरोपी को साढ़े आठ साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि वे पीड़िता के हिम्मत की दाद देते हैं।

अगली खबर