तीन भाईयों ने मिलकर 10 साल की लड़की के साथ किया रेप

तीन भाईयों ने मिलकर 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा जबकि बाकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

10 year old girl raped by 3 brothers
तीन भाईयों न मिलकर 10 साल की लड़की का किया रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : तीन भाईयों ने अपनी ही 10 साल की नाबालिग मासूम लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। तीनों की उम्र 30 वर्ष के आस पास है। इनसे बचने के लिए बच्ची ने अपने आप को बाथरुम में बंद कर लिया था। जब वह वहां से निकलकर भागने में नाकाम रही तो तीनों ने मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा। बाकी दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अमेरिका के लुसियाना से सामने आया है। पुलिस फिलहाल तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष चौंकाने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान वे क्या कर रहे थे। उन तीनों आरोपियों में से एक पीड़िता की मां का ब्वॉयफ्रेंड बताया जाता है। वह अपने भाईयों के साथ उसी लड़की के घर में उसके परिवार के साथ रहता था। वारदात के समय पीड़िता की 15 वर्षीय बहन और उसके अन्य भाई बहन भी घर पर ही थे।

वारदात वाले दिन तीनों भाई 10 वर्षीय बच्ची के साथ घर पर अकेले थे। उन तीनों ने उसके साथ गंदी हरकत करने के बदले पैसे देने का लालच दिया। लेकिन लड़की ने खतरे को भांप कर खुद को घर के बाथरुम में बंद कर लिया। इसके बाद तीनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर पीड़िता को पकड़ लाए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में जाकर इसकी शिकायत कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़िता की 15 वर्षीय बड़ी बहन के साथ भी उसने पहले रेप किया है। फिलहाल पुलिस उन दोनों पीड़िताओं से भी पूछताछ कर रही है। 

अगली खबर