Delhi: निहाल विहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घटना के बाद मृतक महिला का पति गायब

क्राइम
किशोर जोशी
Updated Jul 19, 2020 | 19:04 IST

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रविवार को 28 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव रहस्यमय परिस्थितियों में उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई है।

Triple murder in Delhi's Nihal Vihar woman and her 2 children found dead
Delhi: निहाल विहार के एक घर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में ट्रिपल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक घर में  महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक महिला का पति और बच्चों का पिता गायब बताया जा रहा है। लोगों का शक महिला के पति पर भी जा रहा है। घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद महिला का पति फरार

 पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान प्रीति के रूप में की गई है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे प्रीति के पति का हाथ है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस फिलहाल हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है वहीं महिला के पति की तलाश भी तेज हो गई है।  महिला की उम्र 28 साल बताई जा रही है जबकि मृतक बेटे की उम्र 9 तथा बेटी की उम्र महज पांच साल है।

पीसीआर पर मिली थी सूचना
पुलिस को रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पीसीआर पर निहाल विहार की वारदात को लेकर जानकारी मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में प्रवेश किया। यहां दो बच्चे और एख महिला की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अगली खबर