लॉकडाउन के कारण मायके नहीं जा सकी, तो महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

क्राइम
भाषा
Updated May 31, 2020 | 23:27 IST

लॉकडाउन की वजह से देश में कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के शामली से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है।

Unable to go to parents home due to lockdown, woman attempts suicide in UP''s Shamli
लॉकडाउन के कारण मायके नहीं जा सकी महिला, सुसाइड की कोशिश 
मुख्य बातें
  • यूपी के शामली में लॉकडाउन की वजह से महिला ने उठाया खतरनाक कदम
  • लॉकडाउन की वजह से मायके नहीं जा पा रही थी महिला, की आत्महत्या की कोशिश
  • गंभीर रूप से घायल महिला को निकटवर्ती अस्पताल में कराया गया है भर्ती

मुजफ्फरनगर: शामली जिले में एक महिला लॉकडाउन के कारण ससुराल से मायके नहीं जा सकी तो कथित तौर पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। राकेश नामक व्यक्ति की पत्नी बबिता मार्च में ही अपने मायके जाना चाहती थी लेकिन लॉकडाउन लागू होने के कारण नहीं जा सकी।

मायके नहीं जाने की वजह से थी दुखी

 राकेश और बबिता की शादी को पांच साल हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि शामली जिले के अहमदनगर गांव में स्थित अपने ससुराल से बाहर नहीं निकल पाने से व्यथित होकर महिला ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

लॉकडाउन की वजह से नहीं जा पा रही थी मायके

 पुलिस के अनुसार महिला को जब यह पता चला कि लॉकडाउन अगले महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है तब उसने यह कदम उठाया। महिला के ससुराल वालों के मुताबिक वह मायके जाने के लिए उन पर दबाव बना रही थी लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं जा पाई।

अगली खबर