Unnao: उन्नाव में मानवता फिर हुई शर्मसार, इस बार 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

क्राइम
Updated Dec 07, 2019 | 10:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उन्नाव में एक बार से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहीं पर एक 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की खबर आई है।

3 year old girl raped in unnao
उन्नाव में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आने वाली रेप की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी उन्नाव की गैंगरेप पीड़िता की मौत को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि यहीं से एक और दरिंदगी का मामला सामने आ गया है। इस बार दरिंदों ने 3 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

उन्नाव में 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की खबर सामने आ रही है। उन्नाव के मखी गांव का ये मामला है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसपर 3 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला है।

उन्नाव एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि हमने आरोपी को वारदात वाली जगह से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। 

इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उसे बच्ची के साथ एक एकांत जगह पर खेलते हुए पाया गया था जो पीड़िता के घर के ही पास था। जब आस-पास के लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वे उस तरफ दौड़े। भीड़ को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, हालांकि इस क्रम में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पहले उसे पिटाई करने के बाद लोगों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच होने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार इस तरह की जघन्य वारदात सामने आने के बाद प्रदेश सरकार के उपर कई सवाल उठ खड़े हो रहे हैं। हाल ही में रेप और हत्या की कई घटनाएं और महिला सुरक्षा के खिलाफ होने वाले मामलों पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।   

अगली खबर