UP: बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

क्राइम
भाषा
Updated Oct 08, 2020 | 14:46 IST

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आए एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई।

elderly man killed
बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image

अमेठी : अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आए एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक (गौरीगंज) संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धर्म सिंह का पुरवा के रहने वाले श्रीकृष्ण (65) पिछली चार अक्टूबर को महिमापुर गांव स्थित अपनी भांजी साधना देवी के घर आये थे। बुधवार देर रात उनकी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक की भांजी साधना देवी ने गौरीगंज थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके मामा श्रीकृष्ण के कोई संतान नही थी और उनका अपने भाई हरि श्रीवास्तव और भतीजे राम जी से सम्पत्ति के बटवारे का विवाद था। इन्हीं दोनों ने उनकी हत्या की है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि 70 वर्षीय ये बुजुर्ग अपनी भांजी के यहां आया था। ये वारदात जमीन विवाद मामले को लेकर हुई है। 70 वर्षीय श्री कृष्ण पुत्र दौलत के साथ महिमा पुर गांव में अपनी भांजी के यहां गए हुए थे। बुधवार को कृष्ण और उनकी भांजी घर के बरामदे में सो रहे थे। उसी समय रात के लगभग ढ़ाई बजे दो लोगों ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

अगली खबर