US: रेप पीड़िता को मारने गए बदमाशों ने उसकी बहन और पड़ोसी को मार डाला

क्राइम
भाषा
Updated Feb 02, 2021 | 14:07 IST

प्राधिकारियों ने बताया कि एस्किने और विल्सन महिला के घर गए और उसके बारे में पूछा। पीड़िता की बहन ब्रिटनी कोर्मियर (34) ने उनसे कहा कि वह ही वह महिला है, जिसे वे खोज रहे हैं।

US: Hitmen hired by accused rapist killed wrong women
US: रेप पीड़िता को मारने गए बदमाशों ने उसकी बहन और पड़ोसी की हत्या की। 

मोंटेगट (अमेरिका) : अमेरिका के लूसियाना में रेप के आरोपी एक व्यक्ति ने अपने गुनाह से बचने के लिए पीड़िता का कत्ल कराने की साजिश रची। इसके लिए उसने दो अपराधियों को पीड़िता की हत्या की सुपारी दी लेकिन बदमाशों ने रेप पीड़िता की बहन और उसके एक पड़ोसी की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी चाहता था कि पीड़िता गवाही न दे 
प्राधिकारियों ने शुक्रवार को एंड्रियू एस्किने (25), डाल्विन विल्सन (22) और बेऑक्स कोर्मियर (35) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
टेरेबोन पैरिश के शेरिफ टिमोथी सोगिनेट ने बताया कि कोर्मियर को पहले वरमिलियन पैरिश में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसने उसके ऊपर आरोप लगाने वाली महिला को मारने के लिए एस्किने और विल्सन को सुपारी दी, ताकि महिला उसके खिलाफ गवाही नहीं दे सके।

पड़ोसी को भी गोली मारी
प्राधिकारियों ने बताया कि एस्किने और विल्सन महिला के घर गए और उसके बारे में पूछा। पीड़िता की बहन ब्रिटनी कोर्मियर (34) ने उनसे कहा कि वह ही वह महिला है, जिसे वे खोज रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता की पड़ोसी होप नेटलटन (37) ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी।

अगली खबर