UP: संभल में 15 वर्षीय लड़की का रेप, फिर किरोसिन डाल कर लगाई आग

क्राइम
Updated Nov 22, 2019 | 18:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के संभल में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ रेप कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

girl raped and set on fire
नाबालिग के साथ कर लगाई आग  |  तस्वीर साभार: BCCL

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके साथ रेप किए जाने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पीड़िता की अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

एसएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के मां-बाप की शिकायत के मुताबिक उनकी लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया गया इसके बाद उसके ऊपर किरोसिन छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया गै। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 307 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा बुरी तरह ज चुका है जिसका इलाज जारी है।

अगली खबर