Ghaziabad News:पत्नी की चाकू मारकर हत्या, फिर की खुदकुशी की कोशिश, ये है वजह

क्राइम
Updated Nov 12, 2019 | 13:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या की, फिर उसी चाकू से खुद पर वार किया।

Wife stabbed to death
Wife stabbed to death  |  तस्वीर साभार: Representative Image

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 25 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसी चाकू ने खुदकुशी की कोशिशि की। यह घटना सोमवार शाम बलुपुरा कोतवाली इलाके की है। घायल पति-पत्नी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और उसके पति को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह मामला देहज प्रताड़ना का है। महिला पूजा (23) कल्लपुरा इलाके की रहने वाली थी। उसकी शादी ऑटो रिक्शा ड्राइवर विकास से दिसंबर 2015 में हुई थी।

पूजा के पिता सुरेंद्र कुमार भी ऑटो चलाते हैं। उसने आरोप लगाया कि  शादी के तुरंत बाद विकास ने एक मोटर साइकिल और 30 हजार रुपए की मांग। जब उसकी मांग को पूरा नहीं किया गया तब उसने मेरी को टॉर्चर करने लगा। विकास ने दहेज के लिए पूजा से कई बार झगड़ा किया। जब दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया तब मैंने अक्टूबर 2016 को प्रताड़ना सेल में शिकायत दर्ज की। 

हलांकि उसके बाद दोनों सुलह के लिए आए और फैसला किया अपने माता-पिता से अलग रहेंगे। उनके रिक्वेस्ट पर मैंने बलुपुरा में रेंट पर रहने की व्यवस्था की। वे 18 महीनों तक एक साथ रहे। पूजा के पिता ने कहा कि विकास ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी। उसके व्यवहार से पूजा तंग आ गई और 9 अक्टूबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी।

अगली खबर