गाजियाबाद के कविनगर इलाके में जली अवस्था में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के कविनगर इलाके में जली अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह शव किसका है। महिला के शव को पहचान के लिए 72 घंटे रखा जाएगा।

Ghaziabad Police, Bulandshahr Industrial Park, Woman's Body, Kavinagar Police Station, Ghaziabad Crime
गाजियाबाद के कविनगर इलाके में जली अवस्था में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस 
मुख्य बातें
  • गाजियाबाद के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल पार्क में महिला का शव मिला
  • वारदात वाली जगह कविनगर पुलिस स्टेशन के दायरे में
  • जांच में जुटी पुलिस, जल्द राजफाश करने का किया दावा

गाजियाबाद के कविनगर इलाके में जली अवस्था में अज्ञात महिला का  शव मिलने के बाद हर कोई परेशान है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक बुधवार की बीती रात करीब 10 बजे पहली कॉल मिली कि बुलंदशहर इंडस्ट्रियल पार्क में जली हुई शरीर मिली है। पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस महिला का शव बरामद हुआ है उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष होगी। अब सवाल यह है कि वो महिला कौन है। पुलिस के मुताबिक दो तरह की संभावना है कि या तो महिला को जला दिया गया हो या कहीं और से जली अवस्था में शव को फेंक दिया गया होगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को करीब 72 घंटे पहचान के लिए रखा जाएगा। 

पुलिस जांच जारी
एसपी गाजियाबाद निपुण अग्रवाल ने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त के लिए डीएनए को सुरक्षित रखा जा रहा है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और टीमें गठित कर दी गई हैं। आगे की जांच जारी है। निश्चित तौर पर पुलिस के लिए चुनौती है लेकिन हम इस मामले को सुलझाने में कामयाब होंगे। इस मामले में हर एंगल से छानबीन की जा रही है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया, कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का है आरोप

अगली खबर