मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंची महिला, छोटे बच्चे ने इस तरह बचाई जान

क्राइम
Updated Aug 02, 2019 | 18:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली में एक महिला अपने बच्चों को मेट्रो स्टेशन पर छोड़ पटरी पर आत्महत्या करने के लिए चली गई, लेकिन मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जान बचा ली।

women trying committing suicide
मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंची महिला  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली। women trying committing suicide: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, यहां एक बच्चे ने अपनी मां को मेट्रो स्टेशन पर सुसाइड करने से बचा लिया। बता दें, उत्तर पश्चिम दिल्ली के इंदरलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला अपने दो बच्चे के साथ पहुंची। उस महिला ने अपने दोनों बच्चों को अपने से दूर खड़ा कर दिया और खुद पटरी की ओर मरने के लिए चली गई। ये घटना दिल्ली के इंदरलोक मेट्रो स्टेशन की है।

CISF के एक कर्मी ने बताया कि उनके पास एक बच्चे आया जिसने बताया कि उनकी मां बहुत देर से गायब है। सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंच उस महिला की जान बचा ली। बच्चे अपनी मां का बहुत देर से इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब बहुत देर हो गई तो बच्चा सिक्योरिटी के पास गया जहां उसने कहा कि उनकी मां बहुत देर से गायब है उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे की मां को ढू़ंढना शुरु किया। 

महिला को सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के हवाले के कर दिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि वो आत्महत्या करने क्यों गई। ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से उसे अपने बच्चों को रेलवे मेट्रो के पास छोड़कर जाना पड़ा। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से भी बीमार लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इससे पहले भी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 20 वर्षीय युवक की आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। युवक ने उपनरीय इलाकों में चलने वाली लोकल ट्रेन के आगे पटरी पर छलांग कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक उसने कल्याण रेलवे स्टेशन के नजदीक आत्महत्या की थी। इस मामले की जानकारी अगले दिन तब लगी जब रेलवे पटरियों के पास उस युवक का शव बरामद किया गया था। 

उसकी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई थी, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई थी। पुलिस ने बताया कि उस युवक का नाम रोहित परदेशी था।

 

अगली खबर